प्याज हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे हम खाना बनाते समय खाते हैं। प्याज का सेवन सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है, बालों के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है

प्याज के गुणों की बात करें तो इसमें  कैटेलेज नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट सिर के अंदर तक बढ़ा देता है यह एंजाइम स्कैल्प से हाइड्रोजन पेरोक्साइड को हटाता और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है

सल्फर से भरपूर प्याज बालों को झड़ने से रोकता है। प्याज के रस को बालों में लगाने से बालों का रूखापन दूर होता है और बाल मजबूत और खूबसूरत बनते हैं

जिन लोगों को सफेद बालों की परेशानी होती है, उन्हें प्याज का रस जरूर पीना चाहिए। प्याज के रस में पोषक तत्व और खनिज शामिल होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाते हैं

बालों में इसके नियमित प्रयोग से बालों के टूटने की परेशानी से छुटकारा मिलता है। अगर आप बालों को मजबूत बनाना चाहते है तो प्याज का रस बालों में लगाएं

आइए जानते हैं बालों के लिए प्याज के रस के क्या फायदे हैं और इसे बालों में लगाने का तरीका क्या है जो  बालों का झड़ना बंद करके बालों की ग्रोथ को बढ़ाबा देता है

प्याज का रस बालों के लिए वरदान: पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर प्याज का रस बालों की जड़ों को मजबूत करता है। बालों में अक्सर इसका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना बंद हो जाते है। 

अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो प्याज के रस को लगाएं। स्कैल्प की समस्याओं को दूर करने के लिए प्याज का रस बेहद फायदेमंद होता है।

एंटी-बैक्टीरियल तत्व से भरपूर प्याज स्कैल्प के इन्फेक्शन से राहत दिलाता है। प्याज का रस खोपड़ी के भीतर रक्त की गति में सुधार करता है। आइए जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका

प्याज का रस बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद इसका रस निकाल लें। आप चाहें तो जूसर के अंदर प्याज डालकर उसका रस भी निकाल सकते 

प्याज का रस बालों पर कैसे लगाएं: प्याज का रस निकालने के बाद इस रस को एक कटोरी में रखें और रूई की सहायता से बालों की जड़ों में लगाएं।  इस रस को खोपड़ी में हर जगह पर लगाएं। 

जब रस आपके पूरे सिर में लग  जाए, तो अपने सिर को हल्की उंगलियों से  मालिश करें फिर बालों में 1/2 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर धो लें। इस जूस को हफ्ते में दो बार लगाएं तो काफी फर्क नजर आएगा