herbal oil for hair at home

herbal oil for hair at home

अगर आप पतले बालों, रूसी और स्कैल्प पर मुंहासों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए हेयर ऑयल को आप अपने घर पर बना सकते हैं।

आजकल महिलाएं गलत लाइफस्टाइल के कारण रूखे, बेजान, दोमुंहे सिरों और झड़ते बालों से लोग परेशान है। बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। 

हालांकि, इससे छुटकारा भी मिल सकता है। बालों के सही विकास के लिए  तेल लगाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर बालों की सही तेल से मालिश की जाए तो बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। 

वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के तेल मौजूद  हैं, लेकिन आप घर पर ही प्राकृतिक तेल बना सकते हैं। 

बालों के विकास के लिए, बालों के झड़ने और रूखे, बेजान, घनेपन के लिए इस तेल का उपयोग करना काफी फायदेमंद होता है। यहां जानें घर पर प्राकृतिक तेल बनाने का तरीका।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए  तेल सामग्री नारियल का तेल मेंहदी के पत्ते गुड़हल का फूल गुड़हल के पत्ते करी पत्ते ब्राह्मी पत्ते तुलसी के पत्ते रीठा शिकाकाई एलोविरा मेथी के बीज दौनी पत्तियां

इस तेल को बनाने का तरीका घर पर प्राकृतिक तेल बनाने के लिए एक कड़ाही में नारियल का तेल डालें और फिर धीमी आंच पर पकाएं  

फिर सारी सामग्री इस तेल डाल दें , इसे कम से कम 30 से 40 मिनट तक पकाएं। जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें।  फिर इसे ठंडा होने के बाद. इसे छानकर एक बोतल में भर लें। 

यह तेल बालों की लगभग सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, आप इसे छह महीने तक रख सकते हैं,