hair mask home remedies

त्योहारों के दौरान लोग नए वस्त्र पहनना और बालों में स्टाइल रखना पसंद करते हैं। कई लोग अपने बालों को अलग अलग तरह के हेयर स्टाइल बनाना चाहते हैं।

किसी भी हेयरस्टाइल के लिए सही बाल होना भी जरूरी है। जैसे कि बाल मुलायम और चमकदार होने चाहिए। लेकिन आजकल बढ़ते प्रदूषण, गंदगी के कारण बालों को सही रख पाना बहुत कठिन है। 

कई लोग अपने बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए कई तरह के केमिकल युक्त उत्पादों का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर बालों पर ज्यादा समय तक नहीं दिखता है। 

ऐसे में आप बालों को स्मूद बनाए रखने के लिए घर पर बने हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

केले और दही का प्रयोग करें एक पका हुआ केला लें। इसे अच्छे से मैश कर लें। इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में लगाएं। इसके बाद बालों को बाथ कैप से ढक लें।

इस मास्क को 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद हल्के शैम्पू से धो लें। आप इसे हफ्ते में 1 से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल और शिया बटर का इस्तेमाल करें इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी लें। इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें 2 चम्मच पिघला हुआ शिया बटर मिलाएं। इन दोनों कोअच्छी तरह मिला लें।

नारियल तेल और शिया बटर का इस्तेमाल करें इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी लें। इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें 2 चम्मच पिघला हुआ शिया बटर मिलाएं। इन दोनों कोअच्छी तरह मिला लें।

अंडे की जर्दी और एवोकैडो का प्रयोग करें एक एवोकैडो लें। इसे आधा काट लें। इसका छिलका और बीज निकाल लें। इसे अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें अंडे की जर्दी मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिला लें।

 इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे बालों में 30 से 45  मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को हल्के शैंपू से धो लें।

आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2  बार कर सकते हैं। ये हेयर मास्क आपके बालों को चिकना और चमकदार बनाने में मदद करेंगे।